विधायक अनंत की तबियत खराब, समर्थकों ने जाना हाल

बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा की तबियत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिये रांची स्थित मेडिका में भर्ती किया गया है। विधायक की तबियत खराब होने की सूचना जैसे ही सोशल मीडिया में आई वैसे ही उनके समर्थकों में मायूसी छा गई। बड़ी संख्या में लोगों ने रांची मेडिका अस्पताल पहुंच कर विधायक का हाल जाना तथा उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही श्रीराधाबंशीधर जी से जल्द ही उनके स्वस्थ होने की कामना की।
विधायक का हाल जानने वालों में उनके भतीजे राजेश प्रताप देव, मुक्तेश्वर पांडेय, अमरनाथ पांडेय, साकेत सिंह, धनंजय सिंह, सुधीर जायसवाल, शुभम प्रकाश, दिलेश सिंह सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं। उधर सत्ता एवं विपक्ष के लोगों एवं विधायक श्री देव को चाहने वाले लोगों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। कामना करने वाले लोगों में जिप अध्यक्ष शांति देवी, भाजपा नेता रघुराज पांडेय, ब्रजेश उपाध्याय, लक्ष्मण राम, विभूतिभूषण चौबे सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं।