आदिवासी महिला के यौन शोषण का आरोपी मुखिया ने किया सरेंडर

आदिवासी महिला के यौन शोषण का आरोपी मुखिया ने किया सरेंडर

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : आदिवासी महिला के साथ 14 साल की उम्र से लेकर लगातार 20 सालों तक यौन शोषण करने के आरोपी रंका थाना क्षेत्र के दुधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी ने गढ़वा व्यवहार न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। मीडिया से बात करते हुये मुखिया इजहार अंसारी ने कहा कि उन पर लगाये गये सभी आरोप पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने आज तक कोई भी गलत काम नहीं किया है, तो इस घिनौने कृत्य का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने इसे एक राजनीतिक षडयंत्र बताया और कहा कि इसी के तहत उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। इजहार अंसारी ने न्यायालय पर पूरा विश्वास जताते हुये कहा कि उन्हें न्यायालय से इंसाफ मिलेगा, इसलिये उन्होंने न्यायालय में सरेंडर किया है।