ब्राह्मण समाज के लोगों ने विधायक सत्येन्द्र नाथ के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च, पुतला दहन भी किया

ब्राह्मण समाज के लोगों ने विधायक सत्येन्द्र नाथ के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च, पुतला दहन भी किया

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : ब्राह्मण समाज के लोगों ने रविवार को विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला एवं उनका पुतला दहन किया। समाज के लोगों ने टाउन हॉल के मैदान से चिनियां मोड़ होते हुये रंका मोड़ के बीच खुब नारेबाजी की। वही रंका मोड़ पहुंचने के बाद आक्रोश मार्च सभा मे तब्दील हो गई और उसके बाद पुतला दहन किया गया।

आक्रोश यात्रा में समाज के लोगों ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि विधायक ने ब्राह्मण समाज के साथ उनके बेटी-बहन लिये अभद्र शब्द का प्रयोग किया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। जहां चुनाव से पूर्व विधायक बेटी रोटी की इज्जत सुरक्षा की बात कर रहे थे अब चुनाव जीतने के बाद दुसरे की बेटी बहन के इज्जत को तार तार कर रहे हैं। इस कुकृत्य के लिये उन्हे माफी मांगनी चाहिये।

अन्यथा आगे समाज अपनी नई योजना बनाकर चरणबद्ध आंदोलन करने पर विचार करेगी। उक्त कार्यक्रम मे परेश तिवारी, नीरज तिवारी, कार्तिक पाण्डेय, मनोज तिवारी, मयंक द्विवेदी, टुनटुन दुबे, हिमांशु दुबे, रितेश तिवारी, रवीन्द्र तिवारी, अजय उपाध्याय, जितेन्द्र दुबे, नवीन तिवारी, राजेश चौबे, संदीप दुबे, दीपक कुमार चौबे, नूतन चौबे, अमित पांडेय, आशुतोष पांडेय, निशांत, वल्लभ चौबे, बाबू चौबे, प्रियांशु कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।