पेशका प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति ने सासंद को सौंपा मांग पत्र

बलराम शर्मा

मेराल: पेशका को नया प्रखंड बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल द्वारा गढ़वा परिश्रम भवन में सांसद विष्णु दयाल राम मांग पत्र सौंप कर अपने स्तर से पहल करने का निवेदन किया। सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि मेराल प्रखण्ड अंतर्गत पेशका को प्रखंड बनाने का मांग विगत 65-70 वर्षों से होते आ रहा है। प्रस्तावित प्रखण्ड पेशका अंतर्गत पाँच पंचायत आते हैं।

जिनमें मेराल प्रखण्ड के तीन पंचायत दुलदुलवा, चामा एवं तिसरटेटुका तथा डण्डई प्रखण्ड के दो पंचायत झोतर एवं तसरार है। इन पांचों पंचायतों को मिलाकर प्रखंड के लिए पूर्ण आहर्ता रखता है। पेशका को प्रखण्ड बनाने को लेकर पूर्व में भी आश्वासन दिया जा चुका है तथा आपके द्वारा उसी प्रस्तावित भूमि पर एक कार्यक्रम के दौरान अगली सरकार बनने के पश्चात् पेशका को प्रखण्ड बनाने की घोषणा की गयी है।

प्रस्तावित प्रखण्ड पेशका को लगभग 15 एकड़ भूमि प्रखण्ड के नाम पर अधिग्रहित हो चुका है। यह एक प्रखण्ड के लिए हर तरह से पूर्ण अहर्ता रखता है। वर्तमान में क्षेत्र के लोगो को मेराल प्रखण्ड मुख्यालय जाने में लगभग 25 से 30 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता है।

उस मौके पर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, दुलदुलवा मुखिया राम प्रताप साव, झोतर मुखिया विष्णु यादव, प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष करीब अंसारी, त्रिपुरारी सिंह, विकास कुमार पाठक, संजय चंद्रवंशी, उप मुखिया रमजान अंसारी, जफर अंसारी, अखिलेश यादव, फिरोज अंसारी आदि थे।