एसपी ने अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय का किया औचक निरीक्षण, दिये कई निर्देश

बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : जिले के एसपी दीपक कुमार पांडेय ने शुक्रवार को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवहार न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर न्यायालय परिसर के अंदर के कई स्थानों का जायजा लिया तथा पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। एसपी ने न्यायालय की सुरक्षा को लेकर लगाये गये सुरक्षा कर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
उन्होंने सुरक्षा कर्मी को न्यायालय के मुख्य गेट पर अच्छी तरह से चेकिंग करने का निर्देश दिया। जायजा लेने के बाद एसपी ने पत्रकारों को बताया कि व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान न्यायालय के सभी सुरक्षा कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिया गया।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मियों को न्यायालय परिसर में आने जाने वाले लोगों कि अच्छी तरह से चेकिंग करने और ड्यूटी के दौरान लोगों पर विशेष नजर रखते हुये सुरक्षा में सचेत रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि परिसर में हमेशा रनिंग करते रहें। ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मौके पर थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, पुलिस पदाधिकारी शशिकांत शुक्ला सहित पुलिस के जवान मौजूद थे।