स्टांप भेंडर व अनुमंडल न्यायालय के वरिष्ठ ताईद राजेंद्र चौबे का निधन, शोक

बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर शहर के अहिरपुरवा गांव निवासी स्टांप भेंडर व अनुमंडल न्यायालय के वरिष्ठ ताईद राजेंद्र चौबे उम्र 60 वर्ष का निधन गुरुवार की देर रात हर्ट अटैक से हो गई। शुक्रवार को उनका दाह संस्कार वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र मयंक मणि चौबे ने दिया। राजेन्द्र चौबे के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बड़ी संख्या में लोगों ने मृतक के घर पहुंच कर दुख व्यक्त किया तथा परिजनों को सांत्वना दी। दुख प्रकट करने वालों में पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो नेता मुक्तेश्वर पांडेय, शिक्षक नेता कमलेश्वर पांडेय, किरण देवी, विश्वनाथ पाल सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं। उधर शुक्रवार को अनुमंडल न्यायालय परिसर स्थित नवीस ताईद संघ भवन में शोकसभा आयोजित किया गया।
शोक सभा में शामिल ताईद संघ के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में ताईद संघ के अध्यक्ष रवींद्र चौबे, गणेश प्रताप देव, धनवंत पाल, अजय पांडेय, प्रफुल ठाकुर, अविनाश यादव, अशोक राम, आनंद पांडेय, अनिल पाल, उपेंद्र सिंह सहित ताईद संघ के सदस्य उपस्थित थे।