विवाहिता की संदेहास्पद मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

विवाहिता की संदेहास्पद मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

कांडी: थाना क्षेत्र के घोड़दाग गांव में एक महिला का शव उसके घर से बरामद किया गया है। पुलिस को सूचना मिली की कांडी थाना अंतर्गत ग्राम घोड़दाग में एक विमलेश रजवार की 22 वर्षीय पत्नी दुर्गा देवी ने फांसी लगा ली है।

सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया। मृतका के पिता छटू रजवार के लिखित आवदेन पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।