गोड्डा में दिखेगा गढ़वा के खिलाड़ियों का दम, 24 सदस्यीय टीम रवाना

गोड्डा में दिखेगा गढ़वा के खिलाड़ियों का दम, 24 सदस्यीय टीम रवाना

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : गोड्डा में गुरुवार से शुरू हो रही प्रथम झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये गढ़वा जिला की 24 सदस्यीय टीम को रवाना किया गया। रवाना करने से पहले संघ के संरक्षक अलख नाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, सचिव आनंद सिन्हा और अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। संरक्षक अलख नाथ पांडेय ने कहा कि समर कैंप के माध्यम से खिलाड़ियों की तैयारी में काफी सुधार हुआ है और यह प्रदर्शन में भी झलकेगा।

उन्होंने कहा कि संघ का सपना है कि गढ़वा के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलें और इस सपने को पूरा करने की जिम्मेदारी इन खिलाड़ियों की है। अध्यक्ष ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने और विरोधियों का सम्मान करने की अपील की। जबकि सचिव ने कहा कि इस बार टीम का प्रदर्शन पहले से बेहतर होगा।

टीम में अमल कुमार ठाकुर, अमन कुमार पाल, अनिमेष कुमार पाण्डेय, रौशन कुमार पाल, कार्तिक पाल, नितीश कुमार मेहता, हर्षित कुमार पाण्डेय, सचिन कुमार, पलक भारती, अंजली कुमारी, वर्षा रानी, आयुषी कुमारी, आयुषी कुमारी पाण्डेय, अभिजीत यादव, रौशन कुमार पाल, अनिल कुमार मेहता, शिवम कुमार पटेल, नमन धर दुबे, आयुष राज, सचिन कुमार पाल, दिव्यांशु धर दुबे शामिल हैं।

टीम के मैनेजर संजय कुमार सिंह और कोच कमलेश कुमार दुबे व अनिल कुमार मेहता बनाये गये हैं। वहीं अंपायर की भूमिका के लिये आशुतोष कुमार दुबे और आयुषी कुमारी पाण्डेय का चयन हुआ है। मौके पर उपाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे, सह सचिव प्रिंस सोनी, अमोद पांडेय, शांति देवी आदि उपस्थित थे।