बिलासपुर आजीविका महिला समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न

स्वावलंबन की दिशा में महिलाओं की भूमिका सराहनीय : ताहिर
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : बिलासपुर आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा 2024-25 का आयोजन पुरैनी स्थित संकुल संगठन कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में समिति के एक वर्ष के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी सदस्यों व अतिथियों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया।
मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य ताहिर अंसारी, प्रमुख उर्मिला देवी, जिपस रानी बाला देवी, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय, मुखिया सुशीला देवी, मुखिया प्रतिनिधि राकेश चौबे समेत कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने कहा कि महिलाएं स्वावलंबन की दिशा में जो प्रयास कर रही हैं, वह अत्यंत सराहनीय है।
ऐसी स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सरकार भी महिलाओं के लिये विभिन्न योजनाएं चला रही है जिसका लाभ उठाकर वे आत्मनिर्भर बन सकें। मौके पर सामुदायिक समन्वयक राजकुमार राम, मनोज चौधरी, अनुज सिंह, सीमा देवी, रूबी देवी, विमलेश देवी, सुलेखा देवी, रिंकू देवी, पूनम देवी, प्रीति देवी, प्रतिमा, चंचला, पिंकी, परी, शशिप्रभा, खुशबू, शकुंति, आरती, कंचन, सविता देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं समिति सदस्य मौजूद थे।