डीसी के निर्देशानुसार पांडू में खुला धान अधिप्राप्ति केंद्र

डीसी के निर्देशानुसार पांडू में खुला धान अधिप्राप्ति केंद्र

तिसीबार कला में प्रमुख नीतू सिंह ने धान क्रय केंद्र का किया उद्घाटन

बंशीधर न्यूज

विश्रामपुर : झारखंड सरकार के आदेश के आलोक में रविवार को पांडू प्रखंड में धान अधिप्राप्ति केंद्र की शुरुआत की गई। पांडू प्रखंड के तिसीबार पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन वहां की प्रमुख नीतू सिंह ने क्रय पदाधिकारी राजीव पांडेय व पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया। उस मौके पर प्रमुख ने क्रय पदाधिकारी एवं पैक्स अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह को उचित तौल एवं रखरखाव का निर्देश दिया।

क्रय पदाधिकारी ने बताया 2400 रुपये प्रति क्विंटल धान का सरकारी क्रय दर निर्धारित है। जो किसान निबंधन करा लिये हैं वैसे किसान अपना धान बेच सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो किसान निबंधन कराना चाहते हैं वे प्रज्ञा केंद्र में आवेदन ऑनलाईन करा सकते हैं। मौके पर अयोध्या सिंह, सिंटू सिंह, संतोष राम, लखन साव, दीपू दुबे, शहाबुद्दीन अंसारी, विकास सिंह, रटू राम, अनिल प्रसाद, सीएस सिंह, डॉ निरंजन कुमार आदि सहित दर्जनों किसान उपस्थिति थे।