प्रखंड प्रमुख के पिता का निधन

बंशीधर न्यूज
सगमा : प्रखंड प्रमुख अजय साह के पिता 70 वर्षीय रामजीत साह की सोमवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह सुबह गाय का दूध बाल्टी में निकालकर घर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान गिर पड़े। परिजन उन्हें इलाज के लिए मझिआंव प्रखंड के खरसोता स्थित अस्पताल ले गए। वहां के डॉक्टरों ने उन्हें जांच कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
गढ़वा पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर बीरबल पंचायत के मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, जिला पार्षद प्रतिनिधि नंद गोपाल यादव, पूर्व मुखिया इसहाक अंसारी, धीरज जायसवाल, सुमन नाथ मिश्र, रमोद प्रसाद, कामेश्वर गुप्ता सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया।