विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने मां शायर देवी धाम के पांचवा वार्षिक महोत्सव का किया शुभारंभ

विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने मां शायर देवी धाम के पांचवा वार्षिक महोत्सव का किया शुभारंभ

चैत्र नवरात्र शुरू होते ही प्रखंड भर में हुआ भक्ति का माहौल, मुख्यालय में निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

बलराम शर्मा

मेराल : प्रसिद्ध मां शायर देवी की जयकारे के साथ पांचवां वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ रविवार को हो गया। नौ दिवसीय इस आयोजन का शुभारंभ विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, डॉ लाल बहादुर साह ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के संग संयुक्त रूप से मुख्य यजमान को कलश, चुनरी तथा ध्वज देकर, मां शायर देवी की गगन भेदी जयकारों के बीच कराया।

विधायक ने टेका मत्था कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सबसे पहले मंदिर में जाकर मां का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र में अमन चैन एवं खुशहाली की कामना की। विधायक का किया गया अभिनंदन विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी को मंच पर पहुंचने पर समिति के पदाधिकारीयों ने उनका अभिनंदन फूल माला अंग वस्त्र तथा मां शायर देवी धाम का तस्वीर देकर किया।

सनातन धर्म के प्रति बढ़ा लोगों का रुझान : विधायक

शोभा यात्रा के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को चैत्र नवरात्र की शुभकामना देते हुए विधायक श्री तिवारी ने कहा कि आज सनातन धर्म के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। उन्होंने महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि आज दुनिया इस बात का रिसर्च कर रहा है कि महाकुंभ में 60 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि अपने धर्म की रक्षा के लिए लोगों ने काफी कठिनाइयों के बाद भी संगम में डुबकी लगाई।

आयोजकों का किया प्रशंसा

विधायक श्री तिवारी ने पांचवा भव्य वार्षिक महोत्सव आयोजन के लिए मंदिर संचालन समिति के पदाधिकारी और सदस्यों की प्रशंसा करते हुए सभी को धन्यवाद दिया और निरंतर अपना सहयोग देते रहने की बात कही। शुभारंभ के मौके पर प्रमुख दीपमाला कुमारी ने भी लोगों को शुभकामना देते हुए कथी के रे ककही शीतली मैया भजन गाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।

वहीं विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, मुखिया रामसागर महतो, मुन्ना राम ने मां शायर देवी धाम की प्रसिद्धि पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन कर रहे मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष संजय भगत ने मंदिर में पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं से मां शायर देवी धाम का फोटो लेकर अपने घर में लगाने की अपील किया। गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पुरुष एवं बच्चे श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इनकी रही उपस्थित

देवी धाम संचालन समिति के मुख्य संरक्षक प्रेमचंद प्रसाद, मुखिया उर्मिला देवी, बीडीसी, कार्यकारी अध्यक्ष विजय प्रसाद, सचिव कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, महेंद्र प्रसाद, मनोज जायसवाल, विनोद कुशवाहा, अशोक राम, मंगल यादव, प्रभारी कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी, सुनील कुमार कालिया, रामेश्वर शर्मा, मोतीचंद प्रसाद, अर्जुन कुशवाहा, धनंजय चौधरी, अशोक राम, प्रमोद महाजन, राजेंद्र साह, सरजू सोनी, युगल प्रसाद सोनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

प्रखंड भर में है भक्ति का माहौल

चैत्र नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रखंड भर में भक्ति का माहौल है कई धार्मिक स्थलों के साथ-साथ लोग घरों में भी कलश स्थापना कर पाठ प्रारंभ कर दिया है। वहीं बाना हनुमान मंदिर का वार्षिक उत्सव का शुभारंभ जल यात्रा से किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।