शिबू सोरेन के निधन पर शोकसभा

बंशीधर न्यूज
विसुनपुरा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोंम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर विसुनपुरा प्रखंड कार्यालय मे सोमवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड सह अंचल कर्मी उपस्थिति थे। शोकसभा मे उपस्थिति लोगों ने कहा की दिशोम गुरु अब हमारे बिच नहीं रहे लेकिन उनकी याद और उनकी बात हमेशा हमेशा के लिए याद रहेगा।
उन्होंने झारखंड राज्य आंदोलन से लेकर मुख्यमंत्री और राज्यसभा तक का रास्ता तय किया। उस रास्ते पर चलकर उन्होंने झारखंड के आदिवासी तथा मूलवासी का लड़ाई हमेशा लड़ते रहे। आज झारखंड ही नहीं उनके निधन पर पुरा देश रो रहा है।
शोक सभा मे जितेन्द्र कुमार, विनय कुमार, मुकुल जी, सत्यम सिंह, एजाज आलम, भुनेश्वर राम, निरंजन मिश्रा, विकास कुमार, मनोज झा, उमेश गुप्ता सहित सभी प्रखंड सह अंचल कर्मी उपस्थिति थे।