डीसी ने शहीद नीलांबर पीतांबर को दी श्रद्धांजलि

डीसी ने शहीद नीलांबर पीतांबर को दी श्रद्धांजलि

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : स्वतंत्रता सेनानी शहीद नीलांबर पीतांबर के शहादत दिवस पर डीसी शेखर जमुआर ने स्थानीय नीलांबर पीतांबर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक नगर भवन में स्थापित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही देश की स्वतंत्रता में उनके द्वारा दिये योगदान को याद किया। उल्लेखनीय है कि नीलांबर पीतांबर झारखंड राज्य के आदिवासी भाई और स्वतंत्रता सेनानी थे।

जिन्होंने 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था। उनका जन्म चेमो-सेन्या गांव में खरवार जनजाति के भोगता कबीले के एक परिवार में हुआ था। मौके पर गढ़वा एसडीओ संजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार आदि मौजूद थे।