जापान में ट्री मैन ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजे गये पर्यावरणविद डॉ कौशल व मुखिया पूनम

पांच दिवसीय जापान यात्रा से लौटे ट्री मैन डॉ कौशल व मुखिया पूनम जायसवाल
डॉ कौशल को विदेशों में नौवां व जीवन का मिला 74 वां अवार्ड
बंशीधर न्यूज
छतरपुर : जापान के टोकियो ग्रैंड निको डाईवा, रिसर्च व डब्लू ओसाका में पर्यावरण संरक्षण व जलवायु परिवर्तन पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन व सम्मान समारोह का उदघाटन जापान के डायरेक्टर किचि नाकाजीमां, टोकियो के चेयरमैन सराहा रिफंड एवं पर्यावरणविद ट्री मैन ऑफ झारखंड डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
उदघाटन भाषण में पर्यावरणविद ने बढ़ती प्रदूषण, भीषण गर्मी और जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताते हुये कहा कि इसे रोकने के लिये दुनिया के तमाम लोगों को अपना धर्म के साथ-साथ पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। इसके उपरांत जापान के डायरेक्टर और टोक्यो के चेयरमैन के हाथों वे ट्री मैन ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजे गये। उनके इस उपलब्धि पर देश ही नहीं विदेशों में उनके जानने वाले व शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
वहीं पांच दिवसीय विदेश यात्रा से लौटने के बाद उनके लोगों ने उन्हें और उनकी धर्मपत्नी पूनम जायसवाल को पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। जापान के डायरेक्टर और टोक्यो के चेयरमैन ने उन्हें अवार्ड देने के बाद कहा कि श्री जायसवाल के द्वारा देश व विदेशों में पर्यावरण के क्षेत्र में चलाया जा रहा निःशुल्क अभियान आने वाला समय में मिल का पत्थर साबित होगा। डॉ कौशल ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों को पर्यावरण धर्म के विधान के तहत पौधा समर्पित किया।
कार्यक्रम के आयोजकों ने उनके कार्यों से प्रभावित होकर पुनः उन्हें वहां आने का निमंत्रण भी दिया। कहा कि दोनों देश भारत व जापान की मित्रता लंबे अरसे से चलते आ रहा है और आगे भी जारी रहेगा। डॉ कौशल ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों को भारत आने का आमंत्रण भी दिया। जिसपर वहां के अतिथियों ने अपनी सहमति प्रदान की है। उन्होंने जापान में अपने संस्था का विस्तार करते हुये जापान के टोक्यो निवासी मद्रास स्पीस राणा सूरज सिंह को जापान का अध्यक्ष मनोनीत किया।
नि:शुल्क पौधा वितरण व रोपण 58 वें वर्ष और पर्यावरण धर्म व वनराखी मूवमेंट के 48 वां वर्ष पूरा होने पर 2025-26 का पौधा वितरण व वृक्षों पर रक्षाबंधन कर 2025 का वनराखी मूवमेंट का शुभारंभ किया। यहां बताते चलें कि डॉ कौशल को अब तक विदेशों में नौ एवं जीवन का 74 वां अवार्ड मिला है।
स्वागत करने वालों में डाली बाजार पंचायत के उप मुखिया नगीना खातून, छतरपुर पूर्वी के जिला परिषद अमित कुमार जायसवाल, मोहनलाल खुर्जा, पार्वती देवी पार्क के अध्यक्ष अरुण कुमार जायसवाल, पूर्व उप मुखिया अफजल अंसारी, जुबेर अंसारी, गुलाम गौस, शहरूम साईं, शाहजहां अंसारी, अरविंद यादव, उमेश यादव, सुनील यादव, समीर सिंह, सुभद्रा देवी, सुबोध कुमार, कोमल जायसवाल, शिल्पा जायसवाल, सुरज जायसवाल, सुमित कुमार आराध्या, आशिविका, सत्या सिंह आद्रिका, अनुषा, संतोष, रामू, छोटू के नाम शामिल हैं। डॉ कौशल व मुखिया पूनम ने अपने लोगों को जापान से लाये पेन को देकर उनका आभार प्रकट किया।